फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जनसभा: पोस्टर पर फोटो न लगा तो कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, RLD नेताओं ने भी किया किनारा

Sat, 12 Jul 2025 12:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News: बागपत चीनी मिल में आयोजित किसान जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने पोस्टर पर अपना फोटो नहीं छपने से नाराज होकर कार्यक्रम से दूरी बना ली। रालोद नेताओं ने भी सभा में शिरकत नहीं की।

विज्ञापन
किसान जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Baghpat Sugar Mill Farmers Public Meeting: बागपत चीनी मिल में शनिवार को आयोजित किसान जनसभा उस वक्त सियासी रंग ले गई जब भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वजह थी-पोस्टर पर उनकी फोटो का न होना और उन्हें औपचारिक न्योता न मिलना।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कार्यक्रम से पहले आयोजकों को फोन कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मुझे ना तो बुलाया गया और ना ही पोस्टर पर मेरी फोटो लगाई गई। यह मेरा अपमान है, मैं कार्यक्रम में नहीं आ रहा, पूरा महादेव मंदिर जा रहा हूं। 

यह भी पढ़ें:Action: सहारनपुर में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, कांवड़ ड्यूटी से गायब मिले दरोगा समेत 27 पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अलावा विभिन्न किसान संगठनों के नेता मौजूद रहे, लेकिन जिलाध्यक्ष की गैरमौजूदगी ने पूरे आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए। यही नहीं, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कई स्थानीय नेताओं ने भी जनसभा से दूरी बना ली।

स्थानीय स्तर पर इसे भाजपा के अंदर आपसी समन्वय की कमी और राजनीतिक अहमियत से जोड़कर देखा जा रहा है। आयोजकों की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें