फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बिनौली पुलिस की नलकूपों चोरों के साथ हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल, दो गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2023 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुलिस की गोली लगने से दो चोर घायल हो गए, जबकि दो गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी हुए उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र में शेखपुरा गांव के जंगल में शुक्रवार की रात्रि थाना बिनौली पुलिस की नलकूपों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों के साथ  साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो चोर घायल हुए है। पुलिस ने इनके दो साथी भी गिरफ्तार किए है। 

विज्ञापन


बता दे कि बिनौली क्षेत्र में नलकूप चोरों ने आतंक मचा रखा था। उन्होंने शेखपुरा, बरनावा, शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगलों में स्थित नलकूपों पर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस चोरों को पडकने में जुटी थी।

यह भी पढ़ें: Pollution: दम घोट रही मेरठ की हवा, सुबह स्मॉग की मोटी चादर छाई, 384 पहुंचा AQI

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग शेखपुरा के जंगल में घूम रहे। सूचना पर वे पुलिस फोर्स के साथ वहॉ पहुचे तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई।

इंस्पेक्टर ने बताया की मुठभेड़ में नलकूप पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अब्दुल, हारून निवासी खिवाई के पैर में गोली लगी। इन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के दौरान इनके दो अन्य साथी में गिरफ्तार किए है। जिनसे नलकूपों से चोरी हुए उपकरण भी बरामद हुए। पकड़े चोरों से ओर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें