फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जेसीबी मशीन की टक्कर से खंभा टूटकर बाइक सवार के ऊपर गिरा, दर्दनाक मौत

Thu, 15 Feb 2024 04:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के हिलवाड़ी में ईंट भट्टे पर काम करके घर लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। यहां जेसीबी की टक्कर से एक पिलर युवक की बाइक पर गिर गया इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के हिलवाडी गांव में जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिस कारण खंभा वहां से गुजर रहे बाइक सवार को ऊपर गिर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को लेकर चिकित्सकों के यहां पर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन है।

विज्ञापन


हिलवाड़ी गांव का गोविन्द (28)पुत्र श्याम सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में ही ईट भट्ठे पर मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह घर के नजदीक पहुंचा, तो उसके आगे गली में जेसीबी मशीन चल रही थी।

विज्ञापन

इस दौरान जेसीबी मशीन के चालक का नियंत्रण खो गया और जेसीबी मशीन गली में खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा टूटकर बाइक सवार गोविन्द के ऊपर गिर गया।हादसे में गोविन्द गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। जिसके बाद ग्रामीण व परिजन उसे लेकर नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने गोविन्द को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन है। हालांकि अभी इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है, इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें