बागपत जनपद के रटाैल में रटौल-बंधला मार्ग पर भैडापुर गांव में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खम्भे से जा टकराई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों से लिखित में लेकर शव परिजनों को सौप दिया।
चिरोड़ी, गाजियाबाद निवासी मेहरबान(22 ) पुत्र अब्दुल्ला भटटे पर मजदूरी का काम करता था। शनिवार को वह चिरोड़ी मेडिकल स्टोर पर अपनी बीमार बहन के लिए दवाई लेने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने फोन कर जानकारी ली तो उसने बताया कि वह रटौल स्विमिंग पूल में नहाने आ गया था, जल्दी ही घर आ रहा है।