फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मुठभेड़ में सुपारी किलर घायल, जिला पंचायत सदस्य समेत चार गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2023 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में मेरठ एसटीएफ और पुलिस टीम ने मुठभेड़ में एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में नैथला मोड़ पर शुक्रवार रात मेरठ एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में एक सुपारी किलर को धर दबोचा। टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मेरठ के सरूरपुर खुर्द का सुपारी किलर गोली लगने से घायल हो गया। जहां से पुलिस ने घायल बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मेरठ एसटीएफ और कोतवाली की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश संदीप उर्फ नीटू के खिलाफ हत्या और गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज है। जिसके साथी शास्त्री धर्मदत्त लुहारा और मुशर्रफ निवासी सिलाना को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य धनपाल निवासी सिरसरगढ़ ने अपने ईंट भट्ठे के मुनीम रोहित को हत्या की सुपारी दी थी। जिसका एडवांस लेने के लिए नैथला मोड़ पर पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद जिला पंचायत सदस्य धनपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
भट्ठे में नुकसान होने पर ढ़ी थी सुपारी
पुलिस में बताया कि जिला पंचायत सदस्य धनपाल का बुलन्दशहर ने ईंट भट्ठा है। जिसमे नुकसान दिखाया जाने पर जिला पंचायत सदस्य धनपाल ने बदमाशों को दो लाख रुपये में मुनीम रोहित की हत्या की सुपारी दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें