दोघट। गढ़मुक्तेश्वर में हुई नौवीं तीरंदाजी स्टेट चैंपियनशिप में जिले के तीरंदाजों के उम्दा प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने 38 मेडल जीतकर नाम रोशन किया। बागपत सीनियर और जूनियर चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन बना।
हापुड़ जिला के कस्बा गढ़मुक्तेश्वर में 19 फरवरी से 23 फरवरी तक चली नौवीं तीरंदाजी स्टेट चैंपियनशिप में बागपत जनपद के 34 तीरंदाजों ने भाग लिया। इसमें बागपत के तीरंदाजों ने 15 गोल्ड, 10 सिल्वर 13 ब्राउज मेडल जीतकर सीनियर व जूनियर स्टेट चैंपियनशिप ने ओवर ऑल चैंपियन बनकर जनपद के नाम रोशन किया है। तीरंदाजी कोच सचिन वेदवान ने बताया कि बागपत के छह खिलाड़ियों ने जूनियर नेशनल के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह पक्की की, जबकि सीनियर नेशनल के लिए 10 तीरंदाजों ने प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। बताया कि पिछले तीन साल से चैंपियनशिप पर बागपत के तीरंदाजों का ही कब्जा बना हुआ है। वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी के सात तीरंदाजों का चयन हुआ है।