फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में हादसा: मकान की छत पर निर्माण के दौरान छज्जा गिरा, एक की मौत; तीन मजदूर घायल

Tue, 08 Sep 2026 04:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के नोरोजपुर गुर्जर गांव में मकान की छत पर निर्माण के दौरान पुराने कमरे का छज्जा गिर गया। मलबे में दबने से प्रदीप डागर की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
प्रदीप का फाइल फोटो, मौके पर लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत। नोरोजपुर गुर्जर गांव में मकान की छत पर निर्माण कार्य के दौरान पुराने कमरे का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से प्रदीप डागर की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

पुराने कमरे तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
मृतक के भतीजे प्रथम डागर के अनुसार प्रदीप डागर के मकान की छत पर पुराने कमरे तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान प्रदीप छज्जे के नीचे बैठे थे। अचानक पुराना छज्जा टूटकर उनके ऊपर गिर गया।

मलबे में दबने से प्रदीप की मौत
छज्जा गिरने से प्रदीप डागर मलबे में दब गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

तीन मजदूर भी घायल
हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर भी घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हरियाणा की कंपनी में काम करते थे प्रदीप
परिजनों के अनुसार प्रदीप डागर हरियाणा की एक कंपनी में काम करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस निर्माण कार्य और पुराने छज्जे की स्थिति समेत हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Next
AU ऐप में पढ़ें