फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: लाल बहादुर हत्याकांड में मोनू जाट के साथी नितिन की जमानत याचिका खारिज

Tue, 13 Jan 2026 08:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के टीकरी कस्बे में किसान लाल बहादुर की हत्या के मामले में आरोपी नितिन राठी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। आरोपी 2016 से जेल में बंद है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने टीकरी कस्बे के किसान लाल बहादुर हत्याकांड में आरोपी नितिन राठी की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी वर्ष 2016 से जेल में बंद है।

विज्ञापन


ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की गई थी हत्या
टीकरी निवासी सविता ने 24 सितंबर 2016 को दोघट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुबह के समय उनके पति लाल बहादुर घर में भैंसों को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान नितिन, उसका साथी मोनू जाट और एक अन्य युवक बाइक से वहां पहुंचे और गाली-गलौज के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। कई गोलियां लगने से लाल बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी कार्रवाई: चार स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 20 युवतियां और एक युवक हिरासत में
विज्ञापन


सोनीपत पुलिस ने की थी गिरफ्तारी
हत्या के कुछ दिन बाद आरोपी नितिन और मोनू जाट को सोनीपत पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। तभी से दोनों जेल में बंद हैं। मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय में साक्ष्यों पर बहस शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


50 हजार का इनाम भी हुआ था घोषित
वर्ष 2016 में मोनू जाट निवासी रोहटा और नितिन राठी निवासी टीकरी के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। रोहटा में शीशपाल और उसकी पत्नी संतोष की हत्या, टीकरी बाजार में विवेक की हत्या और रोहटा में सट्टेबाज सुरेश की हत्या के मामलों में दोनों वांछित थे। इसके बाद लाल बहादुर की हत्या के आरोप में भी मुकदमा दर्ज हुआ। वांछित होने पर दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें