फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, दस्तावेज छीने और अवर अभियंता का मोबाइल तोड़ा, जान बचाकर भागे कर्मचारी

Sat, 20 May 2023 11:34 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। इतना ही नहीं दस्तावेज छीनकर अवर अभियंता का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
टीम पर हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ऊर्जा निगम की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। बिलौचपुरा गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम पर छापामारी के दौरान हमला कर दिया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि ऊर्जा निगम की टीम के साथ हाथापाई करते हुए दस्तावेज छीन लिये और वीडियो बना रहे अवर अभियंता का मोबाइल तोड़ दिया गया। जहां से ऊर्जा निगम की टीम किसी तरह जान बचाकर निकली। 

फतेहपुर उपखंड के अवर अभियंता रामनिवास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी टीम के साथ बिलौचपुरा गांव में बिजली चोरी पर छापामारी करने गए थे। उन्होंने छापामारी में एक मकान में तार डालकर हो रही बिजली चोरी पकड़ ली। उन्होंने मकान का दरवाजा खुलवाया तो मकान मालिक ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनकी टीम पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष से बोले एसपी सिटी, पुलिस का इस्तेमाल मत करो, ऑडियो वायरल, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की टीम से दस्तावेज छीन लिए गए। तभी पूरे प्रकरण की वीडियो बना रहे अवर अभियंता के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की टीम को दोबारा छापामारी करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अवर अभियंता ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें