फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: निजी स्कूल के प्रिंसिपल के घर पर हमला, पत्नी से हाथापाई और तोड़फोड़, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 10 May 2025 03:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

सुमैर कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित निजी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उनके साथ यह घटना हुई। उन्होंने घर के बाहर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हाथों में लाठी डंडे लिए कैमरे में कैद आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के घर पर शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि मकान में तोड़फोड़ व फायरिंग भी की गई। प्रधानाचार्य ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

प्रिंसिपल का मकान। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत स्थित सुमैर कॉलोनी में रहने वाले रणवीर सिंह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कॉलोनी के ही कुछ लोगों के साथ कई महीने पहले मामूली कहासुनी हो गई थी। गणमान्य लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन अभी भी वे लोग पूरे परिवार के साथ रंजिश रखते हैं। 
 
विज्ञापन

इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार देर रात छह लोगों ने मकान पर हमला कर दिया। पत्नी पल्लवी के साथ हाथापाई का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने मकान के बाहर तोड़फोड़ और फायरिंग भी की। सीओ विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें