फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: प्यार का पता चलने पर घरवालों ने प्रेमिका को मार डाला, अब प्रेमी ने भी निगला जहर, ये हुआ अंजाम

Mon, 15 Sep 2025 09:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पलड़ा गांव में 23 जुलाई को सानिया की हत्या करने के बाद परिजनों ने शव दबा दिया था। पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हुआ था। सानिया की मौत के बाद से उसका प्रेमी सागर परेशान था। जहर खाने के बाद उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मेरठ के अस्पताल में सागर से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के पलड़ा गांव की सानिया की हत्या के बाद रविवार रात उसके प्रेमी सागर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह अपने मकान के बाहरी हिस्से में बने बाथरूम में बेसुध हालत में पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

 

जुलाई माह में पलड़ा गांव की सानिया अपने प्रेमी सागर के साथ हिमाचल चली गई थी। उसकी तलाश में जुटे परिवार वालों ने दोनों को हिमाचल के उन्ना जिले से पकड़कर पिटाई की और फिर नलकूप पर बंधक बनाकर पीटा गया। 23 जुलाई को परिवार वालों ने सानिया की गला घोंटकर और मुंह दबाकर हत्या कर शव कब्रिस्तान में दबा दिया। एसपी से शिकायत होने पर पुलिस ने शव निकलवाकर दो बार पोस्टमार्टम कराया गया। 
 

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए सानिया के भाई साहिब, चचेरे भाई सादिक, ताऊ मतलूब निवासी पलड़ा, फूफा नसीम निवासी असारा, फुफेरा भाई अरमान, शान मोहम्मद निवासी सुन्ना जिला शामली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पिता समेत पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। हत्याकांड का खुलासा होने के बाद आरोपी पक्ष के लोगों की दहशत में सागर के परिवार ने गांव से पलायन कर दिया और दूसरे राज्य में जाकर रहने लगे। बताया कि रविवार रात बेसुध हालत में बाथरूम में पड़ा हुआ मिला। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
 

मां बोली, हमें नहीं पता, सागर गांव कैसे आया 
पुलिस से सूचना मिलने के बाद मेरठ मेडिकल पहुंची सागर की मां कोमल और बहन अंशु ने उससे बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन सागर बोल नहीं सका। कोमल और अंशु ने बताया कि सागर उनके साथ रह रहा था। सागर गांव में कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ, इसके बारे में कुछ पता नहीं चला। सागर के होश में आने के बाद ही कुछ पता चलेगा। 
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
पलड़ा गांव में सागर रविवार रात बाथरूम में पड़ा हुआ मिला था। मेरठ मेडिकल में उसका उपचार कराया जा रहा है। सागर के जहरीला पदार्थ निगलने के बारे में जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। 
- विजय कुमार, सीओ।

ये भी देखें...
प्रेमी युगल की मौत: 45 साल का देशपाल पांच बच्चों का पिता, किशोरी महज 15 साल की, हैरान कर देगी लव स्टोरी    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें