गाजियाबाद मे अधिवक्ताओं के साथ हुए लाठीचार्ज के विरोध में बागपत के अधिवक्ताओं ने जाम लगाया। इस दौरान अधिवक्ता आपस में भिड़ गए।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर जाम लगाया
इसके बाद बार के सभी अधिवक्ताओं के साथ कचहरी से जुलूस निकालते हुए दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे पहले पुलिस ने वाहनों का आवागमन सीसाना गांव मे हाईवे का रूट एक तरफ कर दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हाईवे के डिवाइडर पर कूदकर दूसरी ओर जाम लगा दिया।
जिला बार एसोशिएशन अध्यक्ष ने जूता उठाकर मारा
जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। इसके बाद जिला बार अध्यक्ष और महामंत्री ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन साैंपा, जिसका एक अधिवक्ता ने पुलिस को ज्ञापन देने का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान जिला बार अध्यक्ष ने जूता निकालकर मार दिया, हंगामा होता देख मोके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने अधिवक्ताओं के बीच-बचाव कराया।