फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बड़ौत में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई सील किए

Wed, 24 Jun 2026 05:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद सीएम ने प्रदेश भर के लिए निर्देश जारी कि हैं। अग्निशमन उपकरणों की कमी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते बागपत में प्रशासन ने कोचिंग सेंटर चेकिंग अभियान चला रखा है। 
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर सील करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुई भीषण आग की घटना के बाद, प्रदेश भर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, बड़ौत में भी प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खत्री गढ़ी क्षेत्र में संचालित कई कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई अग्निशमन उपकरणों की कमी और अन्य सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी पाए जाने के बाद की गई।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों और जिला अधिकारी अस्मिता लाल व जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भावना सिंह, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशु जैन, कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी, दमकल विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने बड़ौत के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का गहन निरीक्षण किया।
 

निरीक्षण के दौरान, खत्री गढ़ी क्षेत्र में कई ऐसे कोचिंग सेंटर पाए गए जहां अग्नि सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन किया जा रहा था। इन संस्थानों में न तो अग्निशमन यंत्र उपलब्ध थे और न ही अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी थीं। ऐसी लापरवाही छात्रों की जान को गंभीर खतरे में डाल सकती थी।
 
विज्ञापन

कार्रवाई और चेतावनी
प्रशासन की टीम ने मौके पर ही खत्री गढ़ी स्थित बालाजी कोचिंग सेंटर और डायमंड कोचिंग सेंटर सहित कई अन्य कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे तत्काल सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करें। एसडीएम भावना सिंह और सीओ अंशु जैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई, तो ऐसे संस्थानों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
UP: हम दोनों ने शादी कर ली है; युवतियों ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, चर्चा में समलैंगिक विवाह का मामला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें