बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल रोड पर घने कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बागपत जनपद में मंगलवार सुबह दिल्ली-अक्षरधाम से बागपत तक बने एक्सेस कंट्रोल रोड पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। खेकड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव के पास एक के बाद एक 16 कारें आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
20 से ज्यादा लोग गंभीर घायल
हादसे में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विजिबिलिटी कम होने से हुआ हादसा
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और बेहद कम विजिबिलिटी रही। वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए।
घटना की सूचना पर पुलिस और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को नियंत्रित कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को धीरे-धीरे सामान्य किया गया।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए खेकड़ा सीएचसी में भर्ती करायाl गाड़ियां आपस में भिड़ने से मार्ग अवरुद्ध हो गयाl पुलिस ने क्रेन बुलवाकर वाहनों को मार्ग से हटवाकर मार्ग को सुचारू करायाl