बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट के पास पंचर डीसीएम में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक और बोलेरो मालिक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक और बोलेरो मालिक की जान चली गई। सूचना मिलने पर पहुंची दोघट पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
टायर बदल रहा था डीसीएम चालक, पीछे से आई बोलेरो
हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट से करीब 300 मीटर दिल्ली की ओर हुआ। डीसीएम का टायर पंचर होने के कारण चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। वह टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
डीसीएम चालक और बोलेरो मालिक की मौत
हादसे में डीसीएम चालक दिनेश पुत्र हाकिम निवासी बदरपुर, दिल्ली और बोलेरो मालिक यादराम पुत्र झामल निवासी मुरलीपुरा, जयपुर की मौत हो गई। वहीं विकास यादव घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर दोघट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को चौकी भेजा
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी भिजवा दिया। टक्कर लगने से महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को चौकी पर भेज दिया है।
दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।