बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। थाना पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
एक युवक ने लड़की को फोन कर बहला फुसलाकर गांव के बाहर बुलाया। वह उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में एक ट्यूबवेल पर ले गया। वहां उसके तीन साथी पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने उसे ट्यूबवेल के अंदर बंधक बना लिया तो उसने शोर मचाकर इसका विरोध किया। आरोपियों ने उसे उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और हाथों से मुंह दबाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
अगले दिन उसे पता चला कि उन्होंने उसका वीडियो वायरल कर दिया तो, उसने अपने परिजनों को सारी घटना बताई। लड़की ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला पुलिस आरक्षी की देखरेख में लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।