गौरीपुर जवाहर नगर गांव में रहने वाला चरने (65) शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे घेर से दूध लेकर घर वापस लौट रहा था। बताया कि जैसे ही बुजुर्ग दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करने लगा तो बड़ौत की तरफ से आ रहे पुलिसकर्मियों की बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोघट थाने में तैनात पुलिसकर्मी अनुज और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन
वहीं, लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घायल पुलिसकर्मियों का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।