फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मुंह दबाकर की गई युवती की हत्या, फिर शव को जलाया, जानें क्यों है दुष्कर्म की भी आशंका

Sun, 08 Sep 2024 08:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

हाईवे पर मिले युवती के अधजले शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताया गया कि युवती की मुंह दबाकर हत्या की गई है और दुष्कर्म की भी आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव में टाटा मोटर्स के पास मिली युवती की हत्या दम घुटने से हुई है। उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है, जिसके लिए लैब में जांच कराने के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। उधर मृतका की शनाख्त के लिए पुलिस ने दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा में संपर्क साधा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पाली गांव में टाटा मोटर्स के पास मिली अधजली युवती की पुलिस दूसरे दिन भी शनाख्त नहीं करा पाई। हाईवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की शनिवार रात की पूरी फुटेज भी खंगाली जा रही है, लेकिन युवती की हत्या से जुड़ी जानकारी हाथ नहीं लग सकी। रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें युवती की मौत दम घुटने से होना आया। पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के थानों में मृतका का फोटो भेजकर शनाख्त का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतका की शनाख्त कर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें