फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: विद्यालय में क्लास की खिड़की पर लटका कोबरा सांप, बच्चों में मची भगदड़, डंडा मारकर भगाया

Wed, 04 Nov 2026 05:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

लहचौड़ा गांव स्थित संविलियन विद्यालय में कक्षाएं चल रही थीं। एक क्लास में खिड़की पर सांप लटका देखकर बच्चों ने दहशत के मारे शोर मचाना शुरू कर दिया। यह विद्यालय खेतों से सटा हुआ है, इसमें आएदिन जहरीले जीव आ जाते हैं। 
विज्ञापन
सांप को खेतों में भगाया। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रटौल स्थित लहचौड़ा गांव के संविलियन विद्यालय के कक्ष की खिड़की से कोबरा सांप लटक गया। इससे क्लास में बैठे बच्चे डर गए। उनके शोर मचाने पर आए शिक्षकों ने डंडे से कोबरा सांप को जंगल में भगाया।

विज्ञापन
Trending Videos

लहचौड़ा गांव का संविलियन विद्यालय ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सटा हुआ है और पास ही खेत भी हैं। बुधवार सुबह विद्यालय में कक्षा चल रही थी। तभी बच्चों को खिड़की पर लटका हुआ कोबरा दिखाई दिया। उसे देखते ही बच्चों ने शोर मचाया और उनमें भगदड़ मच गई। विद्यालय के एक शिक्षक ने डंडे से सांप को भगाया। मगर बच्चों और उनके अभिभावकों में डर बना हुआ है। 

इससे पहले विद्यालय परिसर में सांप की केंचुली भी मिल चुकी है और कई बार अन्य जहरीले जीव भी घुस चुके हैं। प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने बताया कि जहरीले जीवों को लेकर सावधानी बरती जा रही है। चहारदीवारी होने के बाद ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
 
विज्ञापन

किसान के हाथ में सांप ने डसा
आदर्श नंगला गांव निवासी किसान संजीव कुमार बुधवार की सुबह घेर में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। तभी चारे में लिपटे हुए एक सांप ने किसान संजीव के हाथ की अंगुली पर डस लिया। परिजनों ने संजीव का जिला अस्पताल में उपचार कराया। डॉ. शाहिद अली ने एंटी स्नेक वेनम की दस वैक्सीन लगाने के बाद किसान को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें