फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ड्यूटी कर घर लौट रहे 22 साल के युवक की हत्या, सीने में मारी गोली, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव

Sun, 09 Nov 2025 11:50 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

निबाली निवासी शेखर शर्मा हरियाणा की कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार देर रात करीब ढाई बजे उसका शव एक खेत में पड़ा होने की सूचना पुलिस ने घरवालों को दी तो कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
शेखर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुंडली की कंपनी में ड्यूटी करने के बाद शनिवार देर रात घर लौट रहे शेखर शर्मा (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव नौरोजपुर मार्ग पर बाग के पास पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला
निबाली गांव निवासी वरुण ने बताया कि उसका भाई शेखर शर्मा कुंडली की कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार देर रात कंपनी से वापस लौट रहा था। देर रात तक वह घर नहीं आया तो उसने फोन पर शेखर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। 
 
विज्ञापन

शेखर की हत्या की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
देर रात करीब ढाई बजे पुलिसकर्मियों ने फोन कर बताया कि शेखर का शव नौरोजपुर मार्ग पर बाग के पास पड़ा मिला है। शेखर के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मार्ग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। मृतक शेखर शर्मा दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं परिजनों का रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें