फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ट्रैक्टर से कुचलकर 21 साल के युवक की मौत... शादी के आठ महीने बाद ही बेवा हो गई 18 साल की युवती

Thu, 09 Jan 2025 06:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

कांधला का तैयब अपने साथी सहारनपुर निवासी मुस्तकीम के साथ अमीनगर सराय में पुलिया निर्माण कर रहा था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। मुस्तकीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
तैयब का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तितरौदा गांव के पास पुलिया का निर्माण कर रहे शामली और सहारनपुर के दो मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी सिंघावली अहीर पुलिस को देकर घायल को उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

 

ट्रैक्टर के नीचे फंसा युवक। - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले के कांधला का रहने वाला तैयब (21) अपने साथी सहारनपुर निवासी मुस्तकीम के साथ अमीनगर सराय के तितरौदा गांव के पास पुलिया का निर्माण कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर कैडवा गांव की तरफ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां आया और तैयब व मुस्तकीम को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर सिंघावली अहीर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तैयब का शव कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। वहीं मुस्तकीम का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। 
 
विज्ञापन

उधर सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के बाद चालक कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रैक्टर चालक खेत में फंसे दूसरे ट्रैक्टर को निकलवाकर वापस लौट रहा था।

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
तैयब की मौत का पता चलते ही परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तैयब की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। वह घर से मजदूरी करने के लिए ठेकेदार के साथ तितरौदा आ गया था। उसकी पत्नी 18 साल की छोटी सी उम्र में ही बेवा हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें