फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : 15 हजार रुपये उधार दिए थे, मांगे तो मार दी गोली, हमलावरों को तलाश कर रही पुलिस

Wed, 07 Aug 2024 05:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बड़ौत के बावली गांव के जंगल में उधार दिए रुपये वापस लेने गए युवक को गोली मार दी। युवक को मृत समझकर आरोपी फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढिकाना गांव निवासी अक्षय पुत्र अजय तोमर ने बावली गांव के एक युवक को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। मंगलवार शाम टयूबवेल पर अक्षय गांव निवासी अपने दोस्त रौनक पुत्र संजीव के साथ जन्मदिन मना रहा था। तभी बावली गांव निवासी युवक का फोन आया और उसने अक्षय को रुपये देने की बात कहकर बावली गांव के जंगल में बुलाया।
विज्ञापन

 

जैसे ही अक्षय और उसका दोस्त रौनक बावली गांव के जंगल में पहुंचे, तो वहां मौजूद दो युवकों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। फिर उन पर फायर झोंक दिया। कंधे पर गोली लगने से अक्षय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। युवक को मृत समझकर हमलावर फरार हो गए।
 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें