फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत से बड़ी खबर: लड्डू खाने से बिगड़ी 15 से ज्यादा लोगों की तबीयत, मचा हड़कंप, सभी अस्पताल में भर्ती

Sun, 24 Sep 2023 12:41 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में एक कॉलोनी में शनिवार शाम को लड्डू खाने से 15 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। बताया गया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में शहर की एकता कॉलोनी में एक व्यक्ति ने घर में बच्चा पैदा होना बताकर मैदान में खेल रहे बच्चों में लड्डू बांट दिए, जिन्हें खाने से कॉलोनी में रहने वाले बच्चों समेत 15 लोग बीमार हो गए। इनका सीएचसी और निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया।

विज्ञापन


उधर, लड्डू खाने से हालत बिगड़ने पर कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची

एकता कॉलोनी में रहने वाले आजाद ने बताया कि उसका बेटा कॉलोनी के मैदान में खेल रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति वहां आया और घर में बच्चा पैदा होने की बात कहकर खुशी में लड्डू बांटने लगा। जिन लड्डों को लेकर उसका बेटा और आस पड़ोस के बच्चे अपने घर आ गए।

बताया कि लड्डू खाने से उसकी और उसकी पत्नी फुलमिजरा, बेटी आर्या, पड़ोसी का बेटा सूरज, बेटी ज्योति, भारती और मां ओमबाला समेत 15 लोग बीमार हो गए। चक्कर आने और उल्टी होने के बाद कई लोग बेहोशी की हालत में जाने लगे। इसका पता चलते ही कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए और सभी को लेकर चिकित्सकों के पास पहुंचे।

बताया गया कि छह लोगों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जबकि अन्य का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, कोतवाली पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई और लड्डू खिलाने के बारे में जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़ें: बड़ी मुश्किल में याकूब कुरैशी: शासन ने दी ये अनुमति, कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने पर की थी 51 करोड़ की घोषणा
विज्ञापन

इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कुछ मरीज आये थे, जिनका उपचार किया गया, जिनकी हालत में सुधार है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।

यह भी पढ़ें: हत्या: सन्नी नशे में है, रास्ते से हटाने का सही मौका! पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति को दी खौफनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें