फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सोती हुई मां के तकिये के नीचे से चाबी निकालकर घर से गया 12वीं का छात्र, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Thu, 19 Feb 2026 12:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

नंगला पोइस गांव निवासी रिहान तड़के करीब साढ़े तीन बजे घर से निकला था। पिता का कहना है कि कुछ युवक बाइक पर आए थे, जो उसे अपने साथ ले गए। हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
रिहान की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड परीक्षा से पहले बुधवार सुबह 12वीं के छात्र रिहान (17) निवासी नंगला पोइस का शव बड़का गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। छात्र बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे से लापता था। पिता मोहम्मद सोनू ने बाइक सवार युवकों पर घर से ले जाकर उसकी हत्या करने और शव रेलवे ट्रैक किनारे फेंकने का आरोप लगाया। इस मामले में सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

नंगला पोइस निवासी मोहम्मद सोनू दिल्ली में सिविल डिफेंस में सुरक्षा कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। सबसे बड़ा बेटा रिहान बिजवाड़ा के इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था, जिसकी बोर्ड परीक्षा का केंद्र जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत को बनाया गया था। 
 

सोनू ने बताया कि मंगलवार रात रिहान घर में बुधवार को होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक उसके घर के बाहर आकर रुकी और उस पर सवार युवक ने रिहान को बुला लिया। रिहान मकान में अंदर लगे ताले खोलकर बाइक पर बैठकर चला गया, जो अपना बैग और शॉल लिए हुए था। इसके बाद फोन बंद होने पर रिहान की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 
 

बुधवार सुबह सात बजे बड़ौत कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने उसकी पत्नी गुड्डी को रिहान का शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने के बारे में बताया। सोनू ने बताया कि पुलिसकर्मी बता रहे हैं कि ट्रेन की टक्कर से उसके बेटे रिहान की मौत हुई, जबकि उसके शरीर पर ट्रेन की टक्कर की चोट का कोई निशान नहीं है।
 

आरोप लगाया कि उसके बेटे रिहान का गांव के कुछ युवकों से पहले झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर रंजिश चल रही है। सोनू ने सिंघावली अहीर पुलिस से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर बेटे को घर से ले जाकर हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। बड़ौत कोतवाली के जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में घटना आत्महत्या की लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

मां के तकिये के नीचे से निकाली चाबी
मोहम्मद सोनू ने बताया कि उसके मकान के अंदर के दरवाजों में चार ताले लगे हुए हैं, जिनकी चाबी उसकी पत्नी अपने तकिये के नीचे रखकर सो गई थी। बुधवार सुबह रिहान ने अपनी मां के तकिये के नीचे से चाबी निकाली और दरवाजा खोलकर चला गया। दरवाजा खोलने की आवाज सुनते ही उसकी पत्नी नींद से जाग गई और नीचे आकर रिहान को आवाज लगाने लगी, लेकिन वो नहीं मिला।
विज्ञापन

भारतेंदु हरिशचंद्र की जीवनी का पेज जेब में मिला
रिहान अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और दसवीं में 57 फीसदी अंक हासिल किए थे। उसकी छोटी बहन आयशा दसवीं कक्षा की परीक्षा दे रही है और छोटा भाई वारिश नौवी कक्षा का छात्र है। रिहान का शव मिलने पर पुलिसकर्मियों ने कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब में भारतेंदु हरिशचंद की जीवनी का पेज मिला।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें