ग्राम हसनपुर मसूरी के आंगनवाडी केंद्र पर गर्भवती महिला की गोद भराई कराती डा दीप्ति चौधरी
- फोटो : KAHKRA
गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
बागपत, खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी दी।
आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सुपोषित करने के लिए तीन माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को ग्राम हसनपुर मंसूरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खेकड़ा सीएचसी की महिला चिकित्सक डा. दीप्ति चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल में खानपान की जानकारी दी। कहा कि नियमित चेकअप के लिए अपनी आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम की मदद से पास की सीएचसी पीएचसी उपकेंद्र पर कराना जरूरी है। चिकित्सकों ने केंद्र पर आए बच्चों की लंबाई, वजन आदि कर रिकार्ड पोषण ट्रेकर एप पर चढ़ाएं। इस दौरान आंगनबाड़ी प्रतिभा देवी, स्टाफ नर्स सविता सिंह, पंकज जोशी, ग्रामीण महिलाएं रूबी मेघा, मुकेश, नेहा, ममता, पूजा, मंजू आदि मौजूद रहे। संवाद