सावन के दूसरे सोमवार को नवमी तिथि, कृतिका नक्षत्र, गर करण सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा
सुबह से दोपहर तक होगी पूजा अर्चना, शाम को होंगे भव्य शृंगार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सावन के दूसरे सोमवार को नवमी तिथि, कृतिका नक्षत्र, गर करण सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक का सिलसिला चलेगा। शाम को विग्रहों के भव्य शृंगार किए जाएंगे। भजन कीर्तन के साथ भक्ति की बयार बहेगी।
श्रावण माह को सबसे पवित्र माह माना गया है। दूसरे सोमवार को नवमी तिथि, कृतिका नक्षत्र, गर करण सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सुबह से शहर के पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, ठाकुर द्वार मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर बिजरौल रोड आदि पर मंदिरों सुबह श्रद्धालु दूध, दही, गंगाजल, शहद आदि से भगवान भोलेनाथ अभिषेक करेंगे। बेलपत्र, चंदन आदि लगाने के भोग लगाकर महाआरती करेंगे। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक का सिलसिला चलेगा। शाम को शिवालयों में भव्य शृंगार किए जाएंगे। रविवार को मंदिरों में साफ सफाई की गई। रंग बिरंग लाइटों से देवालयों को सजाया गया। हालांकि इस बार कोविड गाइड लाइन के तहत श्रद्धालु पूजा अर्चना करेंगे। सार्वजनिक आयोजन नहीं होंगे। रविवार की शाम तक श्रद्धालु तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।