चीन बार्डर पर तिरंगा फहराते वीर क्रांति दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में भारतीय युवा क्रांति दल द्वारा संयोजित शाहमल तिरंगा यात्रा का शुक्रवार को बड़का गांव स्थित बाबा शाहमल की समाधि पर तिरंगा फहराकर समापन किया गया।
शाहमल तिरंगा यात्रा में राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व उत्तर प्रदेश के क्रांति दल के सदस्यों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान भारत की पाकिस्तान सीमा तुर्तुक गांव व चीन सीमा के पेंगोंग गांव में राष्ट्रध्वज को फहराया गया व बाबा शाहमल व शहीदों के जयकारे लगाये गये। रास्ते के हर गांव में स्थानीय गांव वासियों के 1857 क्रांति के शहीदों व बाबा शाहमल के शहादत की जानकारी दी गई। आज यहां बड़ौत यात्रा में समापन पर आयोजित गोष्ठी में अमित राय जैन ने देश के शहीदों की स्मृति में तिरंगा यात्रा हर वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों में निकाले जाने का आह्वान किया। मनीष चौधरी, राहुल, हिमांशु, सुमित, प्रतिक तोमर, रोहन राणा, दिग्विजय सरोहा, अंकित तोमर, करुण तोमर, विशाल, विशु तोमर मौजूद रहे।