फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक लाख 70 हजार पात्र लोगों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात हजार परिवार ऐसे जिन्हें ढूंढ रहा है स्वास्थ्य विभाग, अभी तक नहीं बन सके कार्ड
विज्ञापन


- आयुष्मान कार्ड नहीं बनने के कारण लोगों को नहीं मिल पा रहा पांच लाख रुपये तक उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। जिले में एक लाख 70 हजार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड तक नहीं बन सकें और सात हजार ऐसे परिवार ऐसे है जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ढूंढ रहा है। इन परिवारों का सही पता नहीं होने के कारण मिल नहीं पा रहे है। ऐसे में पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का उपचार का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब और कमजोर वर्गों के लिए संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। जिले में अभी तक सात हजार परिवार और एक लाख 70 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकें। इससे लोगों को पांच लाख रुपये तक का उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कई परिवारों के आयुष्मान कार्ड इसलिए नहीं बन सके, क्योंकि आधार नंबर या राशन कार्ड में नाम का मिलान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऐसे लोगों को चिह्नित कर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना से पांच लाख रुपये तक का उपचार मिल सके। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे और इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें