संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मोदीनगर में हुई नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीतली के खिलाड़ी आयुष राणा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
मोदीनगर में तीन फरवरी से 14 फरवरी तक नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप चल रही है। वहां मीतली के खिलाड़ी आयुष राणा ने हिस्सा लिया। उन्होंने 79 किलो यूथ वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 270 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीतकर गांव, जिले का नाम रोशन किया। पदक जीतने पर परिजनों व गांव के लोगों ने खुशी जताई। वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव यशपाल यादव ने कहा कि इससे पहले भी आयुष कई पदक जीत चुका है और गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।