फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आयुष अस्पताल में दवाईयां खत्म, कैसे दूर हो मर्ज

Sun, 05 May 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आयुष अस्पताल में दवा खत्म हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि मर्ज कैसे दूर किया जाए। जबकि मौसम में बदलाव से एलर्जी, डायरिया की दवा की मांग बढ़ रही है। दवा न होने से मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। दवाईयां खत्म होने के कारण अस्पताल में होने वाली ओपीडी 100 की जगह घटकर दस-पंद्रह ओपीडी रह गई है।
विज्ञापन

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल के अंदर ही आयुष अस्पताल चलाया जा रहा है। जहां दो चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। अस्पताल में पिछले 15 दिन से दवा खत्म है। विभाग की ओर से दवा की मांग की जा चुकी है, मगर सप्लाई न होने से इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को लौटाया जा रहा है। अगर किसी को ज्यादा जरूरत होती है तो उसे दवाई बता दी जाती है, जिसको वह बाहर से खरीदता है।
अस्पताल में कम आ रहे मरीज
अस्पताल में दवा न मिलने के कारण मरीजों की संख्या कम हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में रोजाना लगभग 100 ओपीडी होती थी, मगर अब सिर्फ दस-पंद्रह हो रही हैं। दवा खत्म होने के कारण मरीज अस्पताल नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


इन दवाईयों की सबसे अधिक मांग
मोडसोमीन टेबलेट, सिसटोन, अग्नितंड वटी, ब्रह्मी प्लस सीरप, कुटगंज वटी, रज प्रणावण वटी, लवण भास्कर चूर्ण, अविपतिकर चूर्ण, शीतोपलादि चूर्ण की सबसे अधिक मांग है। इन दवाईयों को बुखार, पेट खराब, लीवर, पथरी, एलर्जी, डायरिया आदि में इस्तेमाल किया जाता है।
-पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही है। अस्पताल में दवा लेने आया था, मगर स्टोर में तैनात कर्मचारी का कहना है कि दवा नहीं है, अब बाहर से ही दवा खरीदनी पड़ेगी। क्योंकि मुझे आयुर्वेदिक दवाईयां काफी असर करती है। वंश, बड़ौत
- पेट में दर्द रहता है, अस्पताल में दवा लेने के लिए आई थी। क्योंकि मुझे आयुर्वेदिक दवाईयों से पहले काफी आराम लगा था। चिकित्सकों का कहना है कि दवा खत्म हो गई है। अब बिना दवा लिए ही लौटना पड़ रहा है। - मिथलेश, नूरपुर
विज्ञापन

वर्जन -
शासन स्तर से दवा की सप्लाई की जाती थी। शासन को दवा की डिमांड भेजी जा चुकी है, जल्द ही दवा मिलने की उम्मीद है। डाॅ. आरिफ, चिकित्सक आयुष अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें