बागपत। गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को खेल विभाग ने बालक वर्ग की पांच किमी और बालिका वर्ग की तीन किमी की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया। इसमें 70 बालक व 15 बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें बालक वर्ग में अंकुश दांगी और बालिका वर्ग में काजल नैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल और डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग की पांच किमी की दौड़ में अंकुश दांगी प्रथम, काबिल द्वितीय व गौरव तृतीय रहा। बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ प्रतियोगिता में काजल नैन प्रथम, रिया दूसरे व प्रियांशी तृतीय रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, व्यायाम प्रशिक्षक सुनील वशिष्ठ, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल कुमार, राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी पूजा संागवान ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।