फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

बड़ौत। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनसंख्या बढ़ोतरी के खतरे बताए गए और इसके नियंत्रण की जरूरत पर जोर दिया गया। इसके बाद जनसंख्या पर नियंत्रण के संदेश के साथ निकाली जाने वाली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ता मेरठ की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

अध्यक्षता समाजसेवी तरुण तोमर ने की। संचालन अनिल तोमर ने किया। बैठक मेें तरुण तोमर ने कहा कि आज बढ़ती जनसंख्या से देश में विकास कार्य लगभग ठप होते जा रहे हैं। एक परिवार में आठ से नौ सदस्य होने पर रोजगार से लेकर आर्थिक संकट पैदा हो जाता है। अधिक बच्चे होने पर उन्हें उचित खानपान, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं संभव नहीं हो पाती हैं। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण के लिए अब जागरूक होना ही पड़ेगा। इसके बाद जनसंख्या नियंत्रण के संदेश के साथ मेरठ से शुरू होने वाली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ता रवाना हो गए। इस दौरान दीपक, राकेश, विकास गुप्ता, राजीव महेश्वरी, सचिन शर्मा, प्रियांशु, अनुज, भानू, प्रमोद, नितिन, महिपाल, राकेश, ममता सिंघल, अनिल तोमर, तरूण तोमर, फतेह, नीटू, विशाल, अमित, संदीप, राजू, धीरज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें