फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गंगा दशहरा पर बन रहा शुभ योग, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी में गंगा दशहरे पर शुभ योग बन रहे हैं। गंगा दशहरे पर पवित्र नदियों में स्नान करने और पूजा-पाठ का महत्व है। इस दिन अन्न, जल, और फल सहित अन्य सामग्री दान करने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि गंगा दशहरा रविवार को सुबह 11 बजकर 13 मिनट तक हस्त नक्षत्र और इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। गंगा दशहरा पर सर्वार्थ सिद्धि, रवि, वरियान और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। शास्त्रों में इन योगों को पूजा-पाठ के लिए उत्तम बताया गया है। उन्होंने बताया कि मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा मां का अवतरण हुआ था। गंगा दशहरा पर दान करने का भी महत्व बताया गया है। गंगा दशहरा पर दान करने से कुंडली के ग्रह दोष और दुखों से छुटकारा मिलता है। गंगा दशहरा पर जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन व सुहाग की सामग्री, नमक, तेल, गुड़ दान करने के अलावा शरबत पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें