-कस्बे में आर्य समाज द्वारा कराया गया यज्ञ, लोगों ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की
फोटाे-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में रविवार को आर्य समाज के तीन दिवसीय यज्ञ का समापन किया गया। यज्ञ में लोगों ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।
भवन में आचार्य कुलदीप भास्कर ने विधि-विधान से यज्ञ कराया, यजमान अंकित जिंदल व मिनी जिंदल, फूलचंद आर्य व विचित्रावीर, गौरव गोयल व स्वाति गोयल रहे। सन्यासी स्वामी चेतनानंद सरस्वती ने बताया कि आर्य समाज के लोग वेदों के ज्ञान के कारण निर्भीक होते हैं और हमें इस निर्भीकता की शक्ति से समाज में फैली बुराइयों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। कहा कि हमें समाज में फैली बुराइयों काे दूर करने के लिए कार्य करना चाहिए। संदीप गिल ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान हरि सिंह आर्य, पंकज आर्य, ब्रह्मपाल आर्य, यतेंद्र आर्य, ओमपाल आर्य, रामफल आर्य, श्रीपाल आर्य, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे।