संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बली रेलवे अंडरपास के समीप ट्रेन से गिरकर निबाली गांव के विरेंंद्र (35) की मौत हो गई। उनका शव रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रैक के किनारे रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। आरपीएफ चौकी पर तैनात जवानों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान कराई। निबाली निवासी रोहताश ने मृतक की पहचान अपने भाई विरेंद्र के रूप में की। वहां आए निबाली गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उनका भतीजा विरेंद्र दिल्ली के कश्मीरी गेट पर दुकान में नौकरी करता था। विरेंद्र शनिवार को ड्यूटी पर गया और रविवार सुबह ट्रेन में सवार होकर वापस लौट रहे थे। बताया कि बली रेलवे अंडरपास के समीप ट्रेन से गिर गए और उनकी मौत हो गई। विरेंद्र के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि ट्रेन से गिरने से विरेंद्र की मौत हुई है।