गन्ने के खेत मेें खींचकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के गांव मेें एक 17 वर्षीय किशोरी को गांव के युवक ने जबरन खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी पीड़िता की पिटाई कर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक किशोरी को गांव के एक युवक जबरन गन्ने के खेत में खींच लिया। पहले उससे अश्लील हरकत की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी की बुरी तरह पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दी है।