फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का रोड पर ई-रिक्शा में सवार पढने वाले छात्रों से लूटपाठ का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों से लूट का प्रयास
विज्ञापन

बड़ौत। बड़का रोड पर रविवार देर शाम ई-रिक्शा में सवार होकर कोचिंग जा रहे छात्रों से बाइक सवार चार-पांच बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। ई-रिक्शा चालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्रों ने आसपास के घरों में छिपकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने घायल ई-रिक्शा चालक को सीएचसी में भर्ती कराया।
कस्बा निवासी छोटा ई-रिक्शा चलाता है। बीती देर शाम बड़का रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप तीन-चार छात्रों ने नगर स्थित एक कोंचिग सेंटर जाने के लिए ई-रिक्शा रुकवाई। वह छात्रों को लेकर कस्बे की ओर चलने लगा। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए चार-पांच बदमाशों ने छात्रों से लूट शुरू कर दी। इस पर चालक छोटा ने ई-रिक्शा दौड़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने ई-रिक्शा के सामने बाइक रोक दी। इस पर छात्र आसपास स्थित घरों में छिप गए। वहीं, बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक छोटा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर सुनकर लोग बचाने आए तो बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों ने चालक को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला लेन-देन का
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया लूट की घटना प्रतीत नहीं हो रही है। मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें