फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ननिहाल में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची अपनी ननिहाल में रह रही थी। एक अप्रैल की शाम गांव का ही दीपक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी घबरा गया और उसे छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी दीपक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़ित बच्ची अपने मामा के घर रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें