फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीपुर में मां-बेटी का गला दबाकर हत्या का प्रयास 

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हत्‍या का प्रयास
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर गांव में घर में घुसकर मां-बेटी का गला दबाकर मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


गौरीपुर के ताहिर ने पुलिस को बताया  7 दिसंबर को घर में उसकी पत्नी और बेटी कार्य कर रही थी। तभी बड़ौत के कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं उनका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने उसकी बेटी और पत्नी की जान बचाई। आरोपी धमकी देकर भाग गए। आरोपी अब भी लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनकी शिकायत पर महिला थाने में आरोपी इरशाद, इरफान, नसीमा, तोहिबा दिलशाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है। 

ससुरालियों पर मारपीट का आरोप 
बागपत। पुराना कस्बा निवासी महिला रुकसाना ने दहेज के लिए अपने ससुरालियों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन

  किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास,धमकी 
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर परिवार के लोगों पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया युवती घर में कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव के दो-तीन लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी के परिवार की महिलाएं वहां पहुंची। आरोपियों ने गाली-गलौज कर उन पर जानलेवा हमला किया। वे गंभीर घायल हो गए। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इसमें सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
 इसके अलावा बड़ौत क्षेत्र की एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वही परेशान है। बड़ौत थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने केस की विवेचन शुरू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें