बागपत सीएचसी में हंगामा करता युवक
- फोटो : amar ujala
बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को एक प्रसूता को अस्पताल की गैलरी में प्रसव हो गया। महिला के साथ आए लोगों ने स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनकी स्टॉफ से काफी नोकझोंक हुई। लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
शहर की एक कॉलोनी निवासी गर्भवती महिला को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे थे। उसको वहां पर बेटा पैदा हुआ। लेकिन, आरोप है कि स्टॉफ की लापरवाही की वजह से प्रसूता को अस्पताल की गैलरी में ही प्रसव हो गया। प्रसूता के एक रिश्तेदार युवक ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान उसकी स्टॉफ से भी नोकझोंक हुई। आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने ईनाम के नाम पर रिश्वत भी मांगी। मना करने पर उसके साथ बदसलूकी की। उधर, स्टाफ नर्स शोभा का कहना है कि महिला को बच्चों पैदा गैलरी में नहीं हुआ है। युवक द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। आश्चर्य की बात यह है कि महिला के कुछ परिजन अस्पताल स्टाफ के पक्ष में बोल रहे हैं।