दोघट। क्षेत्र के एक गांव निवासी आठवीं कक्षा के छात्र पर सातवीं कक्षा की छात्रा और उसकी छोटी बहन के अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया गया। इसमें छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव का ही आठवीं कक्षा का छात्र तीन दिन पहले उसकी दो बेटियों को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया, जिनमें एक सातवीं कक्षा की छात्रा है। जंगल के रास्ते पर ग्रामीणों ने आठवीं के छात्रा को रोककर पूछताछ की तो वह दोनों बहनों को छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। शिकायतकर्ता ने अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।