फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने का प्रयास

Sun, 08 Dec 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
फखरपुर गांव में मार्ग पर गिराया गया विद्युत ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
बागपत, खेकड़ा। फखरपुर गांव में चोरों ने बिजली ट्रांसफार्मर में चोरी का प्रयास किया। जाग होने पर चोर जमीन पर गिरे ट्रांसफार्मर को छोड़कर भाग गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

फखरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे फाटक के पास गांव के पास पचास घरों के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शुक्रवार रात चोरोें ने ट्रांसफार्मर में चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने चलती लाइन के तार हटाकर ट्रांसफार्मर को खंभे से नीचे गिरा दिया और ट्रांसफार्मर को खोलकर उपकरण चोरी करने लगे। ट्रांसफार्मर गिरने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण विनोद, कालू, पुष्पेंद्र, सतीश जाग गए और शोर मचा दिया। इसके बाद चोर ट्रासंफार्मर छोड़कर भाग गए।
फखरपुर गांव में रेलवे फाटक के पास लगे ट्रांसफार्मर में चोरी का प्रयास किया। उसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। - पवन कुमार, एसडीओ ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें