फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Wed, 01 Oct 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में सोमवार को बड़ी मस्जिद के पास, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर लगा दिए गए। इस तरह गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने पोस्टर लगाने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हिलवाड़ी में कई दिन पहले इस तरह के पोस्टर लगाए गए थे। तब लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और पोस्टर हटा दिए गए। इसके बाद भी लगातार पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सोमवार की रात कई जगह पोस्टर लगे हुए देखे। इस पर लोगों ने रोष जताया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गांव में यह पोस्टर विद्युत पोल, दीवारों और दुकानों के बाहर लगाए गए। इसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीओ विजय कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी स्थान पर पोस्टर लगा सकता है, लेकिन सार्वजनिक जगह पर इस तरह के पोस्टर नहीं लगाए जा सकते। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें