फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, चालक पर हमला

विज्ञापन
बागपत सीएचसी में कपिल कुमार का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- अहैड़ा गांव में ईंट भट्ठे से मजदूरों को जबरन लेकर जाने के विरोध पर मेवला व बली के युवकों ने की घटना
विज्ञापन

- अग्रवाल मंडी टटीरी पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, भट्ठा मालिक ने कोतवाली में शिकायत दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहैड़ा गांव में ईंट भट्ठा मालिक को कार से कुचलने की कोशिश की जबकि उसकी गाड़ी के चालक पर हमला कर घायल कर दिया। इस वारदात को अंजाम देकर भाग रहे युवकों में तीन को पुलिस ने पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बड़ौत के पट्टी मेहर के रहने वाले विनोद कुमार का अहैड़ा में वर्धमान के नाम से ईंट भट्ठा है। उसके भट्ठे पर गौरीपुर और निवाड़ा के दो लोगों ने मजदूर रखवाए थे। विनोद के अनुसार उसके पास रविवार शाम को भट्ठे से फोन आया कि मेवला व बली गांव के कुछ युवक मजदूरों को जबरन अपने साथ लेकर जा रहे हैं। वह भट्ठे पर पहुंचे और मजदूरों को लेकर जाने का विरोध करने लगे। आरोप है कि युवकों ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की तो वह किसी तरह बचे। उनकी गाड़ी के चालक कपिल पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी युवक हथियार लहराते हुए भागने लगे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पर तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में भट्ठा मालिक विनोद ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार को पीटा
बागपत। एक गांव में ईंट भट्ठे पर रहने वाले मजदूर ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि भट्ठे पर रहने वाले कुछ मजदूर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते रहते है। तीन दिन पहले छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके परिवार को पीटा गया था। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई थी, लेकिन लोगों ने समझौता करा दिया था। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ दूसरे भट्ठे पर जा रहा था। दूसरे पक्ष ने उनको पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। उसकी बेटी व भाई को पीटने के बाद बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसआई राजेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष सामान लेकर भट्ठे से चला गया है।
विज्ञापन

बेटियों के साथ मारपीट का आरोप
बागपत। मलकपुर गांव के संजीव ने बताया कि उन्होंने एक मकान 2021 में खरीदा था। वह दो दिन पहले अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए कस्बा बड़ौत में चिकित्सक के पास गए हुए थे और घर पर तीन बेटियां थी। आरोप है कि मकान पर कब्जा करने के लिए दो व्यक्ति मकान में घुस गए और बेटियों के साथ मारपीट कर घसीटते हुए बाहर गली में ले आए। आरोप है कि आरोपियों ने उल्टा उनके खिलाफ ही पुलिस से शिकायत कर दी। इस मामले में एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें