घर में अकेली महिला से गैंगरेप की कोशिश
छपरौली। थाना क्षेत्र के एक घर में महिला को अकेला पाकर दो युवक घुस गए और गैंगरेप की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपियों पर पास रखे बर्तन आदि से हमला बोल दिया। अचानक हमले से आरोपी घबरा गए और पीड़िता को काबू कर उसकी गला घोटने की कोशिश की। इस दौरान निकली चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव में एक महिला शुक्रवार देर शाम घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत में चारा लेने गए थे। तभी गांव के दो युवक मौका पाकर घर में घुस आए और महिला से गैंगरेप की कोशिश करने लगे। इस दौरान महिला ने युवकों पर घर में रखे बर्तनों आदि से हमला बोल दिया। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने महिला को काबू कर उसी की चुन्नी से गला घोटने की कोशिश की। इस दौरान निकली चीख सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। जब परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जब इस संबंध मेें इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।