फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कलक्ट्रेट में नांगल गांव के खादर का रिकाॅर्ड नष्ट करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागपत। कलक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखाकार में नांगल गांव के खादर के खतौनी रिकाॅर्ड का मुआयना करने के बहाने रिकार्ड नष्ट करने का प्रयास किया गया। जहां रिकाॅर्ड के दो पेज गोंद डालकर चिपका दिए गए। यह मामला सामने आने पर राजस्व अभिलेखाकार के आरआरके ने एडवोकेट केंद्रपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

कलक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखाकार में तैनात आरआरके जयकुमार ने बताया कि 21 अक्तूबर को कार्यालय के गेट के बराबर में लगी पेटिका में डाले गए मुआयना सवाल में एडवोकेट केंद्रपाल का नाम लिखा नकल सवाल मिला, जिस पर मोबाइल नंबर और पता दर्ज नहीं था। इसके बाद एडवोकेट केंद्रपाल सिंह अपने साथियों के साथ अभिलेखाकार में कई नकल सवाल लेकर पहुंचे, जिनके कहने पर नांगल गांव के खादर की खतौनी के रिकाॅर्ड का बस्ता उपलब्ध कराकर मुआयना कराया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तभी एडवोकेट केंद्रपाल सिंह और उसके साथियों ने खतौनी संख्या 1366 से 1368 और 1369 से 1371 के दो पेज पर एक कागज गोंद लगाकर चिपका दिया। इसके बाद कार्यालय में तैनात बाबू रजा मोहम्मद से पहले दी गई खतौनी की नकल को गलत बताकर हंगामा करने लगे। उन्होंने दोबारा नंगला खादर के रिकार्ड में खतौनी का मुआयना किया तो उसमें दो पेज गोंद से चिपके मिले। एक पेज थोड़े प्रयास से अलग हो गया, जबकि दूसरा पेज अलग नहीं हुआ। उन्होंने एडवोकेट केंद्रपाल सिंह और उसके साथियों को रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो वे भाग गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- खंगालना पड़ा पूरे गांव का रिकाॅर्ड
आरआरके जयकुमार ने बताया कि नांगल खादर गांव के रिकाॅर्ड बस्ते की खतौनी में गोंद से कागज चिपकाए जाने के बाद उन्होंने पूरा रिकार्ड खंगाला। रिकार्ड में अन्य खतौनी के पेज सही मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें