फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर ने कार से एसआई और सिपाही की बाइक में टक्कर मारी, घायल

विज्ञापन
शराब की गाड़ी का पीछे करने के बाद तस्कर के वाहन से टक्कर लगने के दौरान घायल निवाड़ा चौकी प्रभारी ब? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
निवाड़ा पुलिस चौकी पर पुलिस ने शराब तस्कर की कार को रुकवाने का किया था प्रयास
विज्ञापन

घायल दरोगा और सिपाही अस्पताल में कराया गया भर्ती, 25 पेटी शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। हरियाणा बार्डर के निवाड़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार सवार शराब तस्कर बैरियर तोड़ कर फरार हो गया। पीछा कर रहे निवाड़ा चौकी इंचार्ज और सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें कुचलने की कोशिश भी की। इसके बाद तस्कर बड़ौत क्षेत्र में कार छोड़कर फरार हो गया। घायल एसआई और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार से 25 पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि अवैध शराब लेकर एक कार चालक चेकपोस्ट की तरफ आ रहा है। पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान चेकपोस्ट पर आए एक कार चालक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने बैरियर को तोड़ दिया और भाग निकला। चौकी इंचार्ज बलराम यादव और सिपाही राहुल ने बाइक से पीछा किया। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा हटाना गांव के नजदीक कार चालक ने दोनों पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मार दी। उन पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की। इसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद खुद को घिरा देखकर चालक कार को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि कार से 25 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। बड़ौत कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें