बागपत में ककड़ीपुर गांव के मंदिर में शराब पीने से रोकने को लेकर एक परिवार पर धारदार-हथियार से हमला कर दिया गया। जिसमें एक पक्ष की गर्भवती महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर घायलों का इलाज कराने के बजाय हवालात में बंद करने का आरोप लगाया।