-डीएम ने नाराजगी जता सात विभागों के अधिकारियों को प्रतिमाह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सड़क सुरक्षा समिति की हर महीने बैठक और समीक्षा को लेकर अधिकारी सुस्त नजर आ रहे हैं। जिसमें हर महीने बैठक और समीक्षा नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही नौ विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर हर महीने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करने और समीक्षा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम, एएसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सभी सीओ, एआरटीओ और बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि हर महीने होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नहीं की जा रही। इसके अलावा बैठक का कार्यवृत्त पोर्टल पर भी अपलोड नहीं किया गया और न ही सड़क सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसके लिए हर महीने बैठक कर कार्रवाई की जाए।
पेयजल टंकी की जमीन पर कब्जा
बागपत। जल निगम के अधिशासी अभियंता मूलचंद ने एसडीएम को पत्र लिखकर सिखैड़ा पटौली गांव में पेयजल टंकी की जमीन पर कब्जा किया जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पेयजल टंकी के लिए चयनित जमीन पर खेती की जा रही है और किसान टंकी निर्माण का विरोध कर रहे है। उन्होंने जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। संवाद
ट्योढ़ी गांव के विद्यालय की तारबंदी कराने के निर्देश दिए
बागपत। ट्योढ़ी गांव के विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की तारबंदी के लिए बीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को पत्र जारी किया। जिसमें मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान कराने के साथ जूनियर हाईस्कूल की तारबंदी कराने के निर्देश दिए। संवाद