फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के गेट पर कब्जे के विरोध पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी से की गई शिकायत, मिला जांच का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत की पट्टी मेहर में जूस की ठेलियां लगाकर शिव मंदिर का रास्ता रोक दिया गया। इसका विरोध जताने पर समिति के पदाधिकारियों पर हमला किया गया। इस मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचे मंदिर के पुजारी कमलेश तिवारी ने बताया कि पट्टी मेहर बड़ौत में शिवमंदिर व कश्यप राजपूत धर्मशाला है। आरोप है कि मंदिर के गेट पर कुछ लोगों ने जबरन जूस की ठेली लगानी शुरू कर दी। शराब भी पिलाई जाती है। इसकी शिकायत एसपी से की गई। इसका पता चलने पर जूस की ठेली लगाने वालों ने समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं से अभद्रता शुरू कर दी। इस मामले में एसडीएम बड़ौत ने उन ठेली वालों को मुचलका पाबंद कर दिया। इसके बाद भी आरोपी नहीं मान रहे है और मंदिर के गेट के सामने ठेली लगाकर मंदिर का रास्ता बंद कर दिया है। इसका विरोध करने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर चाकू से हमला किया गया। एसपी से कार्रवाई की मांग की गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान ओमप्रकाश, संजीव, अनिल कश्यप, सुनील कुमार, संजीव, रवि, रोहित, कृष्णपाल सिंह, बल्लू, सोनू, कुलदीप, संतोष, आकाश, सन्नी, उमेश, दीपक, रामकुमार, संजय, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें